विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ श्रावण मास के पहले सोमवार को मुमुक्ष आश्रम कौलेश्वर धाम (कईली ) पर स्थित प्राचीन शिव लिंग पर जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। लोग फूल, माला, बेलपत्र , भांग, धतूरा आदि लेकर हर हर महादेव तथा ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए प्राचीन शिव लिंग पर जलाभिषेक कर रहे थे। श्रद्धालुओं की शिवभक्ति से पूरा क्षेत्र हर हर महादेव तथा ओम नमः शिवाय के नारों से मुंजायमान हो गया था। शिव भक्ति के इस सैलाब में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती नजर आईं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रही। वही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर के बाहर ही दोपहिया तथा चार पहिया वाहन को रोक दिया जा रहा था। इस मौके पर एस आई सुल्तान सिंह, संजय सिंह महिला एस आई गीता कांस्टेबल राजकुमार, महेश कुमार , जाफर हुसैन महिला कांस्टेबल सरिता यादव, कल्पना शर्मा आदि लोग पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909