आत्मरक्षा ट्रेनिंग के कोर्स की अवधि 2 महीने तय कर की गौरवमयी शुरुआत : के. वसंथा।

आत्मरक्षा ट्रेनिंग के कोर्स की अवधि 2 महीने तय कर की गौरवमयी शुरुआत : के. वसंथा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

चंडीगढ़,25 जनवरी ,( विजेश शर्मा ) : – राष्ट्रीय भ्र्रष्टाचार नियंत्रण एवम जन कल्याण संगठन की टीम के प्रयासों को सफल बनाने में जहां एक तरफ टीम के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं वहीं महिलाओं द्वारा भी आत्मरक्षा ट्रेनिंग लेने हेतु अन्य महिलाओं को जागरूक कर आत्मरक्षा ट्रेनिंग का हिस्सा बनने की मुहिम तूल पकड़ चुकी है।
वहीं के. वसंथा,प्रदेश अध्यक्ष (नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ) जोकि भारतीय सेना में एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो एनएसजी पद से सेवानिवृत्त हैं ने जानकारी देते हुए कहा कि आज बैंगलोर असुरक्षित और खतरनाक है। जोकि आत्मरक्षा के अभाव में ही महिलाओं पर अत्याचार और जुल्म होते आए हैं लेकिन अब ऐसा नही होगा सङ्गठन यथासंभव प्रयास कर समाज के चरित्र पर लगे इन दागों को मिटाने के लिए एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान और हक़ के लिए हमेशा आगे रहेगा। वहीं सङ्गठन राष्ट्रीय मुख्य सचिव और अन्य पदाधिकारियों ने के. वसंथा को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे संगठन की एक सफल और सराहनीय शुरुआत है। ऐसे जांबाज सिपाही को हमारा नमन है जोकि पहले बॉर्डर पर भारत माता की रक्षा के लिए डटकर दुश्मनों का मुकाबला करते रहे हैं और अब सेवानिवृत्त होने के बाद देश की बहन बेटी और मां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा की आज देश को आंतरिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत है जिसके लिए सङ्गठन प्रयासरत है। वहीं इस दौरान ट्रेनिंग में युवाओं को
मार्शल आर्ट्स एवम आत्मरक्षा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसकी समय अवधि 2 महीने होगी और इसके लिए प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंसान की वास्तविक ताकत तो उसका स्वयं का आत्मबल ही होता है : महामंडलेश्वर विद्यागिरि जी महाराज।

Sun Jan 24 , 2021
इंसान की वास्तविक ताकत तो उसका स्वयं का आत्मबल ही होता है : महामंडलेश्वर विद्यागिरि जी महाराज। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 दिल्ली :- संत महामंडल की अध्यक्षा एवं श्री स्वामी नारायण गिरि दशनाम सन्यास आश्रम लक्ष्मीनारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली की महन्त श्री श्री […]

You May Like

advertisement