वी वी न्यूज़ तिर्वा सदर संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी
तिर्वा/कन्नौज। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। एक बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा सुखेंद्र यादव को छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के समीप समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अनंत यादव का दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आयोजित हुई बैठक में जिला अध्यक्ष अनंत यादव द्वारा सुखेंद्र यादव को छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान वहां मौजूद लोगों को जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने में छात्र अहम भूमिका निभाएंगे और प्रदेश की भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। सपा नेता अवनीश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। वही नवनियुक्त हुए छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष सुखेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र काफी परेशान हैं। समाजवादी छात्र सभा के लोग छात्रों की हर समस्या को मजबूती के साथ उठाएंगे और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस मौके पर नागेंद्र यादव, राहुल यादव, विपिन यादव, शुभम यादव, सचिन गुप्ता, मयंक कुशवाह, बिजराम, सौरव यादव जबर सिंह, शैलेंद्र यादव, रणवीर सिंह, सत्येंद्र यादव, कल्लू, सद्दाम, अजय कांत, प्रशांत कुमार अजय शुक्ला,आदर्श कुशवाहा, आकाश राठौर, अभिषेक, हिमांशु कश्यप समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।