संवाददाता:-विकास तिवारी
आलापुर(अम्बेडकर नगर)||आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए ग्रामप्रधान रवींद्र यादव जो जहाँगीर गंज विकास खण्ड के प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं को आलापुर सपा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सांगठनिक ढांचे में बदलाव करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के लखनडीह गांव निवासी प्रधान रवींद्र यादव को आलापुर विधानसभा अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है। रवीन्द्र यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा के जिलाध्यक्ष रामशकल यादव वरिष्ठ सपा नेता पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव, अजीत यादव,जिला सचिव लालमणि गोंड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी उर्फ मुन्ना एडवोकेट पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव सपा नेता बालगोविंद तिवारी ब्लाक प्रमुख विकास यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम,विद्या सिंह भारती, रजनी यादव, संजीव यादव, अखिलेश यादव पपलू, विनीत श्रीवास्तव, हेमन्त यादव, राजन कन्नौजिया,मनोज यादव, सुनील यादव, अंकित यादव, निर्दोष यादव, बृजेश यादव सहित कई अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। सपा कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया ।नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष को यम यल सी हीरालाल यादव,घनश्याम यादव,अजय कुमार एडवोकेट, कृष्ण कुमार पाण्डे, मो आसिफ सिद्दीकी, ब्रहमदेव यादव ,अर्जुन यादव,रामचन्द्र वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।