जालौन के मुख्यालय उरई के महिला अस्पताल में एक मामला सामने आया है जहां पर महिला की डिलीवरी के नाम पर महिला के परिजनों से 2 हज़ार की मांग की गई। रुपए न देने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को रेफर करने की धमकी दे डाली। 2 हज़ार रुपए देने के बाद महिला की डिलीवरी हुई। इसकी शिकायत परिजनों ने आज डीएम से की है। जालौन के करमेर निवासी विनय चौरसिया निवासी ग्राम करमेर ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम प्रियंका निरंजन को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह किसी काम से इलाहाबाद गया था तभी मेरी पत्नी को डिलेवरी पैन शुरू हो गया इस बात की जानकारी प्रार्थी को फोन पर तो मैने अपनी मां से पत्नी पूजा चौरसिया को आशा के साथ जिला महिला अस्पताल ले जाने को कहा तो वह महिला जिला अस्पताल डिलीवरी के लिये ले गयी और भर्ती करवाया। इसके बाद नर्स एवं डाक्टर के माध्यम से आशा द्वारा दो हजार रुपये लिया गया। तब जाकर नोर्मल डिलीवरी कर दी गयी। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग उठाई है।”
Next Post
बिहार:आज पैतृक गांव मल्लडीहा आएंगे पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री नीरज सिंह बबलू
Sun Aug 1 , 2021