ग्वालियर मध्य प्रदेश,। जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी कैमरामैन नितिन बाथम। गिरवाई थाना क्षेत्र,।
ग्वालियर शहर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब गिरवाई क्षेत्र में महज 8 साल की बच्ची से घिनौना कृत्य किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ौसी है और नाबालिग बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी सत्येद्र सिंह तोमर के अनुसार गिरवाई थाना अंतर्गत छोटे बाबा की पहाड़ी पर रहने वाली महज 8 साल 9 माह की बच्ची के साथ पड़ौसी नाबालिग ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। मासूम के माता-पिता पेशे से मजदूर हैं और जब वह किसी काम से घर से बाहर गए थे तभी उनकी मासूम घिनौनी वारदात का शिकार हो गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। आरोपी ने शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया। फरियादी की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसने दर्द की शिकायत की तब उन्हें मासूम के साथ दुष्कर्म का पता लगा। फिलहाल आरोपी पुलिस के शिकंजे में है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 ab, 376 n, 506, 5m, 5/ 6 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
बाईट – सत्येंद्र सिंह तोमर, एडिशनल एसपी