केडीबी के विकास में गुलजारी लाल नन्दा का अविस्मरणीय योगदान:अनुभव मेहता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

केडीबी के 53 वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, सीईओ अनुभव मेहता व केडीबी सदस्यों ने किया पौधारोपण।

कुरुक्षेत्र 1 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास में भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नन्दा जी का योगदान अविस्मरणीय है। आज के ही दिन 1 अगस्त 1968 को कुरुक्षेत्र के तीर्थों के संरक्षण, सवंर्धन एवं विकास के लिए भारत रत्न स्वर्गी गुलजारी लाल नन्दा द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का गठन किया गया था। बोर्ड के गठन के पश्चात ही कुरुक्षेत्र भूमि के अनेक तीर्थों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरु हुआ और आज ये तीर्थ यात्रियों की श्रद्धा और पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केन्द्र बन चुके है। इसके साथ ही उनके द्वारा स्थापित श्रीकृष्ण संग्रहालय भी आज पर्यटकों के लिए एक प्रमुख दर्शनीय स्थल के रुप में विकसित हो चुका है।
सीईओ अनुभव मेहता रविवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 53 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केडीबी द्वारा श्रीकृष्ण संग्रहालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सीईओ अनुभव मेहता, केडीबी के सदस्य कृष्ण चंद रंगा, सौरभ चौधरी ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र के संस्थापक भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नन्दा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए है। इसके उपरांत सीईओ अनुभव मेहता व सभी सदस्यों ने श्रीकृष्ण संग्रहालय के परिसर में मोलसरी, शमी, पारिजात एवं गुलमोहर के पौधों का रोपण किया गया। सीईओ अनुभव मेहता ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा के बताए हुए मार्ग पर चलकर 48 कोस कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक सम्पदा के संरक्षण के कार्य में निरन्तर कार्य कर रहा है तथा आज इस भूमि के अनेक तीर्थों के विकास का कार्य अभूतपूर्व प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड के इन प्रयासों से निश्चित ही कुरुक्षेत्र, विश्व पर्यटक मानचित्र पर अपना स्थान बनाने में सफल होगा। हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके बताए हुए मार्ग और आदर्शों का अनुसरण कर कुरुक्षेत्र भूमि के विकास के लिए कृतसंकल्प हों, यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुरुक्षेत्र को पर्यटन के रुप में विकसित करने का जो सपना स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा ने देखा था, सरकार व प्रशासन द्वारा उस सपने को पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:आम पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sun Aug 1 , 2021
पूर्णिया संवाददाता आज आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘कार्यकर्ता संवाद’ पूर्णियाँ जिला मुख्यालय स्थित होटल ईमरलैण्ड मे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश पर्यवेक्षक पूर्णियाँ जिला प्रभारी नियाज अहमद ने की तथा मुख्य अतिथि स्वरूप आप के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना […]

You May Like

Breaking News

advertisement