विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि खंड विकास अतरौलिया में 1990 से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह 31 जुलाई 2021 को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के उपरांत ब्लॉक परिसर में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद रहे। काफी समय तक सेवा देने वाले ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को अंग वस्त्र देकर खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हुए अरविंद सिंह को ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद सिंह सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909
अधिकारियों को दी हिदायत किसानों की जमीन कटान से बचाना ही होनी चाहिए प्राथमिकता आजमगढ़/लाटघाट। समाजवादी पार्टी नेता व आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने गांगेपुर में हो रही कटान क्षेत्र का दौरा किया।सपा नेता विजय यादव ने ग्रामीणों से कटान को लेकर अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि […]