संवाददाता:-विकास तिवारी
आलापुर(अम्बेडकरनगर)||रविवार को आलापुर क्षेत्र के पं रामशब्द स्मृति महाविद्यालय बिशुनपुर बजदहां में संतकबीरनगर लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने की तथा संचालन आयोजक जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद गौतम ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर्गीय सांसद शरद त्रिपाठी के पिता एवं देवरिया के सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उपस्थित होकर अपने पूर्व सांसद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पूर्व सांसद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवरिया सांसद ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री त्रिपाठी के रूप में आप सब ने अपना नेता खोया है, लेकिन हमने तो अपना बेटा खोया है। आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन अपने महान कार्यों के जरिए वह हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेंगे। जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय सांसद जी बेहद जमीनी एवं लोकप्रिय नेता थे। पार्टी में उनके जाने से जो अधिक तथा हुई है उसे कभी भरा नहीं जा सकता। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे ने कहा कि पूर्व सांसद में अपनी 5 साल के अल्प कार्यकाल में आलापुर विधानसभा क्षेत्र समेत समूचे संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में जितने विकास कार्य कराए वे अद्वितीय हैं। वह हमेशा क्षेत्र एवं क्षेत्र के लोगों के विकास के बारे में चिंतन किया करते थे। उनकी कमी क्षेत्र को सदैव खलेगी। श्री पांडे ने उन्हें नमन करते हुए एक शेर भी पढ़ा ‘बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम ही सो गए दास्तां कहते कहते’। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व सांसद के पुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी,भाई सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम व जयराम विमल, भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, दिनेश कुमार पांडे,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नोजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह, ब्लाक प्रमुख जहांगीरगंज विनीता कन्नौजिया, डॉक्टर संजय सिंह, अजय सिंह, राघव तिवारी, कृष्ण भगवान मिश्रा, विशाल सिंह, गुड्डू सिंह समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया।