मध्य प्रदेश// रीवा/ किसान बिल के विरोध 22वें दिन किसानो ने दिया धरना
ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934किसान बिल वापसी की अंतिम लक्ष्य… डॉ सुनीलम
रीवा 24 जनवरी 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 22वें दिन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी धरने पर रहे उक्त धरने में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति वर्किंग ग्रुप के सदस्य पूर्व विधायक डॉ सुनीलम दिल्ली आंदोलन से चलकर रीवा के किसान आंदोलन में जोश भरने पहुंचे उन्होंने कहा कि अब किसान बिल वापसी के अलावा कोई रास्ता नहीं है सरकार को अपना फैसला बदलना ही होगा अन्यथा यह आंदोलन सरकार के मंसूबों को जमींदोज करने का काम करेगा उक्त धरने में प्रमुख रूप से मीसाबंदी बृहस्पति सिंह किसान नेता भैया लाल त्रिपाठी मीसाबंदी रामेश्वर सोनी मीसाबंदी अजय खरे समाजवादी नेता वीरेंद्र सिंह बघेल किसान नेता रामायण सिंह मतदाता जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर बुद्धसेन पटेल समाजवादी नेता धीरेश सिंह गहरवार नरेंद्र प्रताप सिंह त्रिनेत्र शुक्ला भूपेंद्र सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष रायपुर कर्चुलियान कुंवर सिंह किसान सुब्रत मणि रविनंदन सिंह शोभनाथ कुशवाहा गया प्रसाद मिश्रा शिव कुमार मिश्रा बाबा तारा राजेश पटेल जनपद उपाध्यक्ष रायपुर गिरिजेश सिंह सेगर विश्वनाथ पटेल चोटीवाला लाल मणि त्रिपाठी सर्वेश सिंह मिथिला सिंह रामराज पटेल एडवोकेट अशोक सिंह संजय निगम अनिल सिंह पिंटू दलबीर सिंह छोटू उमेश सिंह डॉक्टर जयपाल सिंह डॉक्टर प्रतिमा सिंह कुंवारी ज्योत्सना सिंह इंद्रजीत सिंह अमित सोहगौरा अभिषेक कुमार पटेल तेजभान सिंह रामनरेश सिंह रमाकांत पटेल मोरध्वज सिंह विजय बहादुर सिंह प्रमोद शुक्ला रत्नेश सिंह रंग देव सिंह जय सिंह पूर्णानंद तिवारी डोलेश्वर सिंह शिव कुमार यादव सुखनंदन प्रसाद कुशवाहा मनीष कुमार पटेल जगदीश प्रसाद सोधिया शिवपाल सिंह मनीष पटेल सुनील पटेल अजय सिंह पप्पू तमरा कमलेंद्र सिंह राजा शुक्ला जयभान सिंह जयनाथ शुक्ला निर्भय पटेल कौशल सिंह महेंद्र सिंह सरदार सिंह शिव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया
किसानों ने ट्रैक्टर परेड रूट जारी किया एसपी से हुई मीटिंग
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि करहिया मंडी धरना स्थल से मोर्चे ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड का रूट जारी किया है जिसमें सुबह 10:30 बजे धरना स्थल पर किसान ध्वजारोहण करेंगे इसके बाद सुबह 11 से 11:30 के बीच किसान गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड मंडी से ढेकहा जय स्तंभ होते हुए कालेज चौराहा शिल्पी प्लाजा धोबिया टंकी होते हुए चिरहुला मंदिर रोड रिंग रोड रतहरा आरटीओ ऑफिस नया बसस्टैंड सिरमौर चौराहा बोदाबाग नीम चौराहा होते हुए धरना स्थल मंडी पर वापसी होगी जहां आगामी आंदोलन की रणनीति तय करने के बाद किसान अपने गांव के लिए रवाना होगा ट्रैक्टर गणतंत्र परेड के परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किसान नेताओं की एक आवश्यक मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रुप से किसान नेता रामायण सिंह संयोजक शिव सिंह किसान नेता कुंवर सिंह रामजीत सिंह गयाप्रसाद मिश्रा किसान सुब्रत मणि रविनंदन सिंह गिरिजेश सिंह सेगर त्रिनेत्र शुक्ला इंद्रजीत सिंह अनिल सिंह पिंटू अभिषेक कुमार पटेल तेजभान सिंह राम नरेश द्विवेदी आदि नेता उपस्थित रहे जिसमें दोनों पक्षों के बीच यह सहमत हुई कि गणतंत्र दिवस अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ट्रैक्टर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा श्री सिंह ने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर 25 जनवरी को शाम तक धरना स्थल करहिया मंडी रीवा पहुंचने का कष्ट करें