वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी
समाजवादी पार्टी में अलग एक नई पहचान बनाने वाले चंदुआहर फकिरपुरा के सपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर ने कहा भाजपा का काम जनता को धोखा देना धोखे में रखना है साढ़े चार साल बीत गए और विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और भाजपा कोई उपलब्ध नहीं बता सकती है राज्य का विकास अवरुद्ध है महंगाई बेरोजगारी नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर 3काले कृषि कानूनों की मार भाजपा राज की देन है किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिला भी नहीं एमएसपी उसे मिलने वाली नहीं है ऐसे में किसानों की आय 2022 तक 2 गुना कैसे होगी रसोई गैस के दाम ₹1000 तक पहुंच गए हैं समाजवादी सरकार में विकास सब सबके लिए था समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सब के साथ न्याय होता है समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य कन्नौज इंद्रेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज्य में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय भी व्याप्त हैं जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए हैं जनता ने भी तय कर लिया है कि वह 2022में विधानसभा चुनाव में 350 सीटों पर विजय बनाई गी जब भाजपा झूठ बोल कर 324सीट जीत सकती है तो सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में हुए विकास कार्य के बल पर क्यों नहीं जीत सकती हैज्ञानेन्द्र सेंगर सपा नेता कन्नौज ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हमारे महबूब नेता श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता श्री जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर 5अगस्त 2021 को प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी साईकिल यात्रा बेरोजगारी, महगांई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान,मजदूर, नौजवान, तथा महिलाओं , की शोषड़ कारी नीतियों ,तथा लोकतंत्र विरोधी , भाजपा सरकार के विरुद्ध चलेगी।