उत्तराखंड:-दुष्कर्म ओर महिला को 20 हजार रुपये में बेचने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक
महिला ने लगाया 20 हजार में बेचने का आरोप, 8 के खिलाफ केस दर्ज। 17 दिन तक दुष्कर्म करने का भी लगाया आरोप। पुलिस ने नही की कोई करवाही तब कोर्ट का दरबाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा।उधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में उस बक्त हड़कम्प मच गया जिस बक्त एक महिला ने एक युवक पर बेचने ओर 17 दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर पंतनगर थाने में देकर करवाही की मांग की है। पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट के आदेश पर पंतनगर थाना पुलिस ने उसे बेचने की आरोपित महिला समेत आठ पर केस दर्ज कर लिया है।