हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त :- ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से निरंतर सावन पूजन एवं अनुष्ठान चल रहा है। आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री एवं ब्रह्मचारियों द्वारा सावन के पहले प्रदोष का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ तथा सर्व समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। यजमान ओम प्रकाश मथाना, कंचन वादी, अनिल वादी, तूलिका वादी, सुभाष नरूला, कुलदीप सिंह एवं सुषमा इत्यादि ने प्रदोष पूजन व अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। पूजन से पूर्व भगवान शिव तथा माता पार्वती सहित शिव परिवार की मूर्तियों और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती को चंदन, पुष्प, अक्षत, धूप, दक्षिणा और नैवेद्य अर्पित किए गए। इसके बाद भगवान शिव व माता पार्वती की आरती की गई।आचार्य लेखवार ने बताया कि सावन महीने में प्रदोष पूजन का विशेष महत्व हैं। सावन में प्रदोष पूजन बहुत ही मंगलकारी और लाभदायी माना जाता है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इससे कुंडली में चंद्र का दोष दूर होता है।
जयराम विद्यापीठ ब्रह्मचारी पाठ करते हुए।