रुद्रपुर: निलंबन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मियों की भूख हड़ताल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा का आश्वासन पर समाप्त हो गया। विकास शर्मा और एसडीएम विशाल मिश्रा ने जूस पिला कर दोनों दारा सिंह, रूप सिंह कर्मचारियो की भूख हड़ताल समाप्त करवाई। निलंबित कर्मचारी तारा सिंह और रूप सिंह पिछले 7 दिनो से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने रोडवेज की जगह पर कब्जा कर रखा है। इस लिए उन्हें निलंबित किया गया है। जब कि कर्मचारियो का कहना था कि वह नजूल की जगह पर रह रहे है। जबकि रोडवेज का उस जगह से कोई लेना देना नहीं है । इस मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियो के परिजनों के से भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा से मिले। और पूरी जानकारी दी। विकास शर्मा ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से फोन पर बात कर मामले से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने सारे डाक्यूमेन्ट लेकर परिवार को अपने घर पर बुलाकर और एआरएम को पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा नेता विकास शर्मा और एसडीएम विशाल मिश्रा के आश्वासन पर कर्मचारियो ने भूख हड़ताल समाप्त की। भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार में किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को न्याय अवश्य मिलेगा। इस दौरान कर्मचारियो के परिजनों के अलावा रोडवेज के एआरएम राकेश भी उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
Next Post
जालौन:यमुना नदी के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन हाई एलर्ट
Sat Aug 7 , 2021
यमुना नदी के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन हाई एलर्ट पर,,, नवनिर्मित स्टेट हाइवे उरई- औरैया एहतियातन किया गया बंद,,, इटावा और औरैया जिले से जालौन जिले को जोड़ता स्टेट हाइवे किया गया बंद,,, आवागमन डायवर्सन कर दिया गया है,,, नवनिर्मित स्टेट हाइवे पर धराना और शंकरपुर के बीच […]