प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
देहरादूनः भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपये देगी। उत्तराखंड सरकार ने वंदना कटारिया को सम्मान राशि के रुप में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
बता दें कि वंदना कटारिया हरिद्वार जिले के रोशनाबाद की रहने वाली हैं। वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम की पहली खिलाड़ी हैं, जिसने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक की है।
वहीं शुक्रवार को देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने भी वंदना को 11 लाख रुपये दिए है। इसके अलावा 8 अगस्त को उत्तराखंड की 22 महिलाओं को टीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है।