सावन शिवरात्रि की रात महाभारतकालीन काम्यकेश्वर मंदिर रोशनियों से जगमगा उठा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पांडवों ने भी यहीं भगवान शिव का अभिषेक व अनुष्ठान किया।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सावन शिवरात्रि पर महाभारत कालीन काम्यकेश्वर तीर्थ पर ऐसी सजावट की गई कि मंदिर रंगीन रोशनियों से जगमगा उठा। पवित्र शिवलिंग की सजावट का नजारा तो अलग ही देखने वाला था। उल्लेखनीय है कि सावन महीने में काम्यकेश्वर तीर्थ पर शिव पूजन व जलाभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। तीर्थ में स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों ने दूध, दही, गंगाजल आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। तीर्थ पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों ने विश्व शांति यज्ञ किया। यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। उसमें साधु-महात्माओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्व शांति यज्ञ में जयराम विद्यापीठ की ओर से सेवकों, ब्रह्मचारियों व यजमान श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। तीर्थ सेवक सुमिंद्र शास्त्री ने बताया कि इस स्थान पर मात्र प्रवेश से ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर पुण्य का भागी बनता है। वनवास के दौरान पाडव आठ वर्ष 11 महीने तक इसी जगह पर रहे। उनके साथ 10 हजार के करीब शास्त्रोतियानिष्ठ ब्राह्मण रहते थे, जो नित्य प्रति भगवान शिव का अभिषेक व अनुष्ठान किया करते थे। नीतिवेता विदुर जी, वेदव्यास जी, मारकंडेय जी एवं लोमहर्षण ऋषि जी नित्यप्रति महापुरुषों के जीवन का वृतात इसी धरा पर बताते थे। समाज एवं ब्राह्मणों के उद्धार के लिए सरस्वती यहां पर कुंड के रूप में प्रकट होकर पश्चिम वाहिनी होकर बहने लगी। उसी कुंज में साक्षात भगवान सूर्य नारायण पूषा नाम से प्रत्येक रविवार को विद्यमान रहते है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
तीर्थ पर शिव मंदिर में सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग की सजावट का भव्य नजारा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच एवं प्रेस क्लब शिमला ने राज्यपाल हिमाचल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपा ज्ञापन

Sat Aug 7 , 2021
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को पेंशन व स्वास्थ्य सुविधा देने की लगाई गुहार।राज्यपाल ने दिया आश्वासन।पत्रकारों के कल्याण के लिए किया जाएगा हर संभव प्रयास। हिमाचल शिमला :- भारतीय पत्रकार कल्याण मंच एवं प्रेस क्लब शिमला के […]

You May Like

Breaking News

advertisement