हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
भगवान परशुराम मंदिर के प्रचार प्रसार में जुटा है प्रतिनिधि मंडल।
कुरुक्षेत्र, 08 अगस्त :-
बागपत के नजदीक पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का शिष्टमंडल रविवार को धर्मनगरी पहुंचा। यहां पहुंचने पर अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी व पदाधिकारियों ने मिलकर शिष्टमंडल के सदस्यों को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही धर्मनगरी के दर्शन कराए।
संगठन के उत्तर प्रदेश से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुरेश चंद कोशिक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक राजपाल शर्मा ने बताया कि बागपत के पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए दोनों ही संगठन देश भर के धार्मिक स्थलों का अवलोकन करके वहां पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने दुनिया से एक नहीं कई बार आतताइयों से मुक्ति प्रदान की है। वे किसी एक समाज के नहीं है बल्कि संपूर्ण सृष्टि को आतताइयों से मुक्ति दिलाकर जीवों की रक्षा की है। प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि जिस स्थल पर भगवान परशुराम का मंदिर बन रहा है वह धरती बहुत ही पवित्र है। यह अब तक का भगवान परशुराम का सबसे बड़ा मंदिर होगा। इस दौरान चिरंजी लाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक कपिला, अनिल देवगन, विरेंद्र, मुकेश शर्मा और रविंद्र ने बाहर से आए 40 लोगों के शिष्टमंडल का सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।