सुधीर अस्थाना
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के नेता दीपचन्द विशारद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, और प्रशासन पर दबाव डालकर मतदाताओं के विरुद्ध कार्यवाई करा रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी निरंकुश होकर सत्ता के मद में डूब रहे हैं। इनका जनाधार समाप्त हो रहा है। श्री विशारद आज मेहनगर क्षेत्र में अपने सहयोगियों और मतदाताओं से सम्पर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि मेहनगर क्षेत्र में भाजपा को कभी विजय हासिल नहीं हुई है। भाजपा ने जो कुछ भी आधार बनाया उसे उसके पदाधिकारियों ने तहस नहस कर दिया। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। समाजवादी सत्ता में आएंगे तभी इस क्षेत्र का विकास होगा। वर्तमान विधायक की निष्क्रियता पर प्रश्न उठाने पर उन्होंने कुछ भी जवाब देने से इंकार कर दिया। आज उन्होंने नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर अब्दुल गफ्फार के निधन पर उनके पुत्र डाक्टर एकराम से मिलकर शोक प्रकट किया।