कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मिला चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र, 25 जनवरी :- हरियाणा के राज्यपाल व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सत्यदेव नारायण आर्य के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके लिए प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से इस जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे व विश्वविद्यालय की शिक्षा के क्षेत्र में उच्च रैंकिंग के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी की लहर है।