गुरुकुल में हैदराबाद से आए कर्नल डा0 आर. एम. नायडू ने काॅमर्स के छात्रों को दिए केरियर संबंधी मूलमंत्र।

गुरुकुल में हैदराबाद से आए कर्नल डा0 आर. एम. नायडू ने काॅमर्स के छात्रों को दिए केरियर संबंधी मूलमंत्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 25 जनवरी :- अपने नाम के अनुरूप ही देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान गुरुकुल कुरुक्षेत्र में काॅमर्स के विद्यार्थियों को केरियर संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने हेतु एक केरियर गाइडेंस प्रोग्राम हुआ जिसमें विशेष रूप से हैदराबाद से आए कर्नल डाॅ. आर. एम. नायडू ने काॅमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में गुरुकुल के काॅमर्स के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और काॅमर्स स्ट्रीम में केरियर के विकल्पों पर मुख्य वक्ता कर्नल नायडू से खुलकर चर्चा की। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरूण दत्ता एवं सह प्राचार्य शमशेर सिंह भी मौजूद रहे।
कर्नल नायडू ने केट, क्लेट, आईएसबी, आईआईएम जैसी परीक्षाओं में सफलता हेतु महत्त्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि केवल साइंस विषयों से पढ़ने वाले छात्र ही ऊंचे पदों पर नहीं जा सकते बल्कि काॅमर्स के छात्र भी अपनी मेहनत के बलबूते उच्च पदों पर आसीन हो सकते है, बशर्तें केरियर के प्रति गंभीर हो और अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं। उन्होंने छात्रों को केट, क्लेट जैसी महत्त्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता और आईआईएम जैसे संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया।
गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने मुख्य वक्ता एवं केरियर कंसल्टेंट डाॅ. नायडू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे मन से प्रयास करते है, वे अवश्य कामयाब होते है। विपत्तियां व तकलीफें सभी के जीवन में आती है मगर हमें उन दुःख-तकलीफों से घबराने की बजाए आंखों में आंखों डालकर उन्हें हराना है तभी हम जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धन जीवन की आवश्यकता है उद्देश्य कदापि नही: परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज।

Mon Jan 25 , 2021
धन जीवन की आवश्यकता है उद्देश्य कदापि नही: परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 भगवान श्री कृष्ण में विश्वास रखने वाला ही मोक्ष का अधिकार बन जाता है: महन्त महेश मुनि। अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र में विश्व कल्याण कॅरोना महामारी निवारण हेतू शतचंडी महायज्ञ […]

You May Like

advertisement