किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी।

किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरूक्षेत्र द्वारा 225 वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित।

कैथल पूंडरी , 25 जनवरी :- समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरूक्षेत्र द्वारा रविवार देर सांय बस स्टैंड के नजदीक उपहार कॉलोनी में 225वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक अशोक गर्ग-सुमन गर्ग परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। संकीर्तन में आमंत्रित गायक कैथल से बहादुर सैनी और कुरूक्षेत्र से हर्ष गोयल ने मधुर भजन सुनाए। कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आणो है ….., देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…., किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार…., कलयुग में बस एक सहारा है खाटू वाला श्याम हमारा है….. और किसने सजाया खाटू वाले को बनड़ा बनाया खाटू वाले को….पर श्रद्धालु झूम उठे। अगला खाटू श्याम ताली कीर्तन मंगलवार, 26 जनवरी को कुरूक्षेत्र बस स्टैंड के शिव मंदिर में रात्रि 7.30 से 9.30 बजे तक होगा। श्याम आरती में अजय गोयल, दिनेश गोयल, अरुण गोयल, गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, आशुतोष मित्तल,अजय परूथी, चुन्नु शर्मा,राकेश मंगला, पंकज सिंगला, पियांशु तायल, मोहित तायल,पवन शर्मा, अनिल मित्तल, अनुज सिंगला, शिवम गोयल, साहिल गोयल,कविता गोयल, अरूणा शर्मा, कीर्ति तायल,रीटा गोयल, मीनू गोयलआदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा जिले में गणतंत्र दिवस किसान परेड के लिए गाइडलाइन जारी

Mon Jan 25 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा जिले में गणतंत्र दिवस किसान परेड के लिए गाइडलाइन जारी ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934 रीवा 25 जनवरी 2001… संयुक्त किसान मोर्चा संभाग रीवा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस किसान परेड के लिए संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व […]

You May Like

advertisement