जालौन।लगातार हुई बारिश के चलते किसानों की खरीफ की फसल खराब हो जाने से किसानों ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
किसान राघवेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, सुखवंत सिंह, राम जी आदि लोगों ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस बार विकासखंड क्षेत्र में किसानों ने अपने खेतों में खरीफ की फसल वोई हुई थी जिसमें तिल,उर्द, मूंग की फसलें बोई गई थी जो लगातार हो रही बारिश के चलते खराब होने लगी है इसकी जांच कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके क्योंकि इस क्षेत्र का किसान लगातार 10 वर्षों से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है तथा कर्ज में डूबा हुआ है।
Next Post
जालौन:यमुना के पुल पर बढ़ा खतरा, बढ़ाई गई सतर्कता यमुना में आई बाढ़ से यमुना में बने पुल पर भी खतरा बढ़ गया
Tue Aug 10 , 2021