“बाढ के बढते कहर के बीच समाजसेवी आये आगे
जालौन,उरई–समाज सेवी महेन्द्रा अग्रवाल प्रोपराईटर नारायण मार्बल हाउस ने जिला अधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन को सौंपी राहत समाग्री जनपद जालौन बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से कई गाँव बुरी तरह प्रभावित हो गए है। ऐसे मे समाजसेवी अपनी भूमिका को निभा रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद दी जा सके। इसी क्रम में नारायण मार्बल हाउस के महेंद्र अग्रवाल ने दिनाँक 08 जुलाई को अपर जिला अधिकारी पूनम निगम को 200 राहत पैकेट दिये वही आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 100 पैकेट दिये। जिसमे प्रतेक पैकेट में 5 किलो आटा 1 किलो दाल, तेल आदि है। जिससे कम से कम कुछ काम चल सके। ऐसे समय में समाज सेवियों को आगे आना चहिये ताकि बाढ प्रभावित लोगो की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके। हम महेन्द्रा के जज्बे को सलाम करते है।”