सपाइयों ने मनाया पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन
अंबेडकरनगर ||पूर्व दिवंगत समाजवादी पार्टी सांसद फूलन देवी जी की जयन्ती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं सयुस के बैनर तले फूलन देवी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में मनाई गई।मालूम हो आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीया फूलन देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र निषाद ने कहा कि निम्न वर्ग से ताल्लुक रखने वाली फूलन देवी ने संघर्ष के बलबूते संसद तक का सफर तय किया शोषित एवं कमजोर व्यक्ति को लड़ने की प्रेरणा देने वाली फूलन देवी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।वहीं सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव बबलू ने फूलन देवी के जीवन संघर्षों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव तथा संचालन सपा नेता भीमलाल कनौजिया ने किया। इस मौके पर सपा नेत्री विद्या सिंह भारती ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निषाद सपा नेता रामाज्ञा यादव विनीत श्रीवास्तव राजेश यादव रामचरन पाल अभिमन्यु निषाद नरसिंह यादव प्रभाकर यादव संजय यादव अभिषेक कनौजिया मटरू यादव शिवशंकर यादव हरिनाथ यादव रामप्रसाद यादव कैलाश मांझी शिवनाथ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।