हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय तथा कुवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में वीरवार को पदमश्री डाॅ. एसआर रंगानाथन का 129वां जन्म दिवस मनाया गया। डाॅ. एसआर रंगानाथन को भारत में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का जन्म दाता माना जाता है। इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. आशु शौकिन ने डाॅ. एसआर रंगानाथन के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी उपलब्धियों का व्याख्यान किया। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं सूचना विभाग में भी इस उपलक्ष्य पर एक वेबिनार आयोजित किया गया ।
इस वेबिनार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संजीव शर्मा ने पदमश्री डाॅ. एसआर रंगानाथन के पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालय हर विद्यार्थी के जीवन में अहम योगदान रखता है। पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं। हमारे बौद्धिक एवं व्यवाहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए पुस्तकें सहायक होती है।
इस अवसर पर डाॅ. मनोज कुमार जोशी, डाॅ. जोगिन्द्र सिंह, डाॅ. अंजली अग्रवाल, डाॅ. चेतन शर्मा व डाॅ. संजय कौशिक व अन्य पुस्तकालय कर्मचारियों ने डाॅ. एसआर रंगानाथन के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी उपलब्धियों का व्याख्यान किया। इस मौके पर पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के शोधार्थियों ने भी भाग लिया।