अतरौलिया विधायक संग्राम यादव द्वारा लगातार विधायक निधि से किया जा रहा है असाध्य रोगों से पीड़ितों की मदद
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया क्षेत्र से सपा विधायक डॉ संग्राम यादव द्वारा अपने विधायक निधि से लगातार गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में विधायक संग्राम यादव ने गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच लोगों को 4:50 लाख रुपए की आर्थिक मदद फिर किया। उन्होंने क्षेत्र के पीडित लोगों की बराबर मदद करने का वादा करते हुए पीड़ितों के उज्जवल भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना किया।
विधायक संग्राम यादव द्वारा मदद प्राप्त करने वालों में रिया सिंह पुत्री राज बहादुर ग्राम नरपोरा निवासिनी को हृदय रोग के इलाज के लिए एक लाख रुपए, लालजीत गुप्ता पुत्र लालसा निवासी ग्राम शंभूपुर जो न्यूरो रोग से पीड़ित हैं उन्हें इलाज के लिए साठ हजार रुपए, राम प्रसाद यादव पुत्र बेनी प्रसाद ग्राम एकडंगी जो कैंसर रोग से पीड़ित हैं उन्हें इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए, श्यामसुंदर पुत्र भोगी ग्राम समदी निवासी जो कैंसर रोग से पीड़ित हैं उन्हें इलाज के लिए 40,000 रुपए आर्थिक मदद किया। इस अवसर पर विधायक संग्राम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार अपने क्षेत्र के लोगों की आर्थिक मदद कर रहे हैं और इसी तरह से आगे भी करते रहेंगे। गंभीर रुप से पीड़ितों की आर्थिक मदद करके मुझे असीम शांति मिलती है और मैं हमेशा गरीबों की मदद करने में विश्वास रखता हूं। ईश्वर ने चाहा तो आप लोगों की कृपा से मैं लगातार इसी तरह गरीबों की मदद करता रहूंगा
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट