माता रानी के भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य :दीपक दीपा

👉करतारपुर लंगर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर जारी

करतारपुर: [ गगन गौतम विशेष संवाददाता] := करतारपुर लंगर कमेटी द्वारा माता चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल प्रदेश में मां भगवती के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन लगातार चल रहा है ,आने -जाने वाले मां भगत लंगर ग्रहण करते हुए महामाई के दरबार में जा रहे हैं। रात्रि महामाई की पूजा अर्चना शिव मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक कुमार दीपा द्वारा करवाई गई ,उसके पश्चात महामाई की आरती की गई । करतारपुर लंगर कमेटी के द्वारा प्रधान दीपक कुमार दीपा व सहयोगी सज्जनों को मां भगवती का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन अनिश अग्रवाल, संजय अग्रवाल प्रधान विकास गुप्ता ने बताया की लंगर को लेकर शहर वासियों का बहुत ही सहयोग मिल रहा है और श्रद्धालुओं में भी बड़ा उत्साह है क्योंकि गत वर्ष कोविड-19 के चलते मां भगत महामाई के दर्शनों के लिए नहीं जा सके थे, इस बार हिमाचल सरकार ने महा माई का दरबार श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों हेतु खोला हुआ है ।लंगर में तरह-तरह के पकवान श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे हैं और 24 घंटे लगातार लंगर जारी है। उन्होंने सहयोगी सज्जनों का धन्यवाद किया ।इस मौके पर चेयरमैन अनिश अग्रवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल, सुदर्शन ओहरी ,प्रवीन चोपड़ा, सीए नवदीप चोपड़ा ,श्याम लाल गुप्ता , सोढी लहर, पवन शर्मा ,विकास बजाज, राम शर्मा ,श्याम शर्मा ,ललित मोहन अग्रवाल नीतीश कुमार ,राकेश कौड़ा, मनमोहित पराशर, पुष्पम पराशर, चरणजीत कोड़ा ,लक्ष्य ,सोनू ,लव ,मधुर,मोहित शर्मा सहित बहुत से सेवादार मौजूद थे।

फोटो कैप्शन- शिव मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक कुमार दीपा को महामाई का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए संजय अग्रवाल, अनीष अग्रवाल, सुदर्शन ओहरी, विकास गुप्ता ,व अन्य दूसरे चित्र में मां भक्तों को लंगर बांटते हुए सेवादार

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ-ਯੂ.ਟੀ.ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ-ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ

Fri Aug 13 , 2021
ਪੰਜਾਬ-ਯੂ.ਟੀ.ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ-ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ,13 ਅਗਸਤ(ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ):- ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਯੂ.ਟੀ.ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋ ਤਹਿਸੀਲ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਹੜਤਾਲ ਦੌਰਾਨ ਸਾਂਝੇ ਫਰੰਟ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਨਵੀਨਰ ਸ੍ਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ, ਅਜਮੇਰ ਸਿੰਘ, ਰਾਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ, ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ, […]

You May Like

Breaking News

advertisement