पटना संवाददाता
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार सिंह के पुनाईचक स्थित मोहनपुर मोहल्ले में तीन मंजिला रजिया निवास पर डीएसपी सर्वोश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वहां छापामारी की। छापामारी के दौरान की गई। शाम तक मकान की तलाशी में करोड़ों की संपत्ति मिली हैं।घर से कुल करोड़ नगद और पन्द्रह बैंक खाते में कुल लाख रुपए के साथ बीस लाख का फिक्स डिपॉजिट के कागजात मिले हैं।ढेर किलो सोना और चार किलो चांदी के भी जेवरात बरामद हुए है। इसके साथ साथ करोड़ों की जमीन के आठ कागजात भी अधिकारीयो के साथ लगे है। जिसका मूल्य बाजार में करोड़ों है। निगरानी के मुताबिक वार्षिक संपत्ति विवरणी में रविंद्र कुमार सिंह ने कई निवेशों का उल्लेख नहीं किया गया है। अनुसंधान के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार सिंह बिहार के एक पूर्व मंत्री के रिश्ते में दामाद लगते है।