रुड़की
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। जब उन्हें अपनी गलती एहसास हुआ तो ध्वज को फिर से सही तरीके से लगाने के बाद अपनी भूल मानी।
प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनधि मण्डल प्रत्येक वर्ष चंद्रशेखर चौक पर ध्वजारोहण करता है इस वर्ष भी मण्डल के नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही आसपास के लोगों ने ध्वज उल्टा देखा तो आनन फानन में उसे सीधा किया और फिर से ध्वजारोहण किया। इस सम्बंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप का कहना है कि जिस व्यक्ति पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रध्वज लगाने की जिम्मेदारी होती थी उसकी तबियत खराब थी। नए व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गयी थी जिसने भूलवश ध्वज को उल्टा कर दिया। जानकारी होने पर भूल का सुधार कर लिया गया।