संवाददाता-विक्रम कुमार
कोविड-19 को लेकर हर जगह एहतियात बरती गई। लोग डिस्टेंस लेकर कतार बंद होकर झंडोत्तोलन में भाग लिए। झंडोत्तोलन प्रक्रिया में मोदो सास महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य निशीथ कुमार गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। वहीं एम एल आर्य कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ रीता सिन्हा, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख बीवी सरोवर, व्यापार मंडल में विनोद प्रसाद साह, मनरेगा में मनरेगा पदाधिकारी तहसीन अंजुम, आपूर्ति कार्यालय में इरफान आलम, कसबा व्यवसायिक संघ में संजय कुमार मिर्धा ,मजदूर संघ में बम बम साह, भाजपा नगर कार्यालय में भाजपा नगरअध्यक्षा सीमा मांझी, कसबा राजकीय अस्पताल में डॉ अशोक कुमार सिंह, कसबा नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी,कसबा थाना में थानाध्यक्ष अमित कुमार,यूको बैंक कसबा में शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार, कांग्रेस कार्यालय में विधायक आफाक आलम,बैंक आफ इंडिया में शाखा प्रबंधक सुनीता कुमारी के अलावे पंचायतों में भी झंडोत्तोलन किया गया।