हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
छाया- वीना उमेश गर्ग।
मन्दिर के महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने देश वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
कुरुक्षेत्र 15 अगस्त :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अति प्राचीन महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर में आज 15 अगस्त के पावन पर्व पर भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।
महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने सभी देशवासियों को 15 अगस्त के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी व भोलेनाथ से देशवासियों के लिए आरोग्यता , खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामना की।
महाराज जी ने बताया कि महाभारत युद्ध से पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने भी इसी स्थान पर विजय कामना के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया था और आज भी श्रद्धालु अपनी हर प्रकार की समस्याओं के निवारण आरोग्यता व मोक्ष प्राप्ति के लिए भोलेनाथ की शरण मे आकर श्रद्धाभाव से रुद्राभिषेक करते है ।
महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव को चिकित्सकों का चिकित्सक कहा जाता है।
महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने आज इस तरह भारत माता का अभिवंदन किया।
रत्नाकरधौतपदां हिमालयकिरीटिनीम्।
ब्रह्मराजर्षिरत्नाढ्याम वन्देभारतमातम्।।
जो हिमालय द्वारा सुशोभित हैं, जिसके पैर समुद्र के द्वारा धोए जाते है और जो कई राजऋषियों और ब्रह्मऋषियों से पूर्ण रूप से भरा है, ऐसी मेरी भारत माता को मेरा अभिवंदन।
नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोहम् महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते।।
गौरतलब है कि महन्त बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में समय समय पर जनकल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान जरूरतमंदों की सेवा शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।