जौनपुर:शहीद स्मारक धनियामऊ पर मनाया गया शहादत दिवस

तेजीबाज़ार/जौनपुर –

संवाददाता –विजय दूबे

जनपद जौनपुर के विकास खंड बक्शा अंतर्गत धनियामऊ में स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों की याद में आज शहीद दिवस मनाया गया। क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने एकत्रित होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुवात बाबा दुबे एवं राजेश सिंह ने सम्मिलित रूप से झंडारोहड़ करके किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान और भारत माता की जय और अमर शहीद अमर रहे के नारों से पूरा शहीद स्मारक गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य देव सिंह ने की। कार्यक्रम में देवराज पांडेय,शार्दूल सम्राट सिंह,सुरेंद्र शर्मा,फैसल हसन,अच्छेलाल चौहान,कमला शर्मा,आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बाबा दुबे,राजेश सिंह,विवेक सिंह राजा ने अपने शब्दो से शहीदों को श्रद्धनजली अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन और आभार शहीद जमीदार सिंह के प्रपौत्र डॉ0 प्रभात विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज बिन्द जिला सचिव मनीष सिंह,बबलू गुप्ता,दबीर अहमद,राजेश विश्वकर्मा,नंदलाल प्रजापति,नीरज सिंह,आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:डीएम ने फहराया तिरंगा झंडा सुभाष चंद्र स्टेडियम में

Mon Aug 16 , 2021
अररिया से मो माजिद 75 वां स्वतंत्रता दिवस जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। अररिया व फारबिसगंज खुली हवा और खुशगवार मौसम के बीच रविवार को देश के 75 में स्वतंत्रता दिवस अररिया जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले के चप्पे-चप्पे में देश का […]

You May Like

advertisement