संक्रांति पर श्री कृष्ण गोधाम में हुआ हवन

करोना मुक्ति को लेकर मंत्रोचारण कर अर्पित की आहुतियाँ : प्रेम शर्मा

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] :=भाद्रपद मास की संक्रांति के उपलक्ष्य में बहोना मेहरों रोड स्थित श्री कृष्ण गोधाम में आचार्य सुनील शास्त्री जी के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में गोवंश तथा सर्व के भले की प्रार्थना कर मंत्रोचारण सहित करोना से मुक्ति को लेकर यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित की गई।इस अवसर पर गोधाम के उप प्रधान एडवोकेट रुपिंदर कांसल तथा उनकी माता श्रीमती ऊषा कांसल मुख्य यजमान ,गोधाम के प्रधान एडवोकेट विनय कश्यप व सेक्रेट्री डा. प्रेम शर्मा तथा बाबा लखविन्द्र सिंह लखा जी यजमान के तौर पर उपस्थित हुए ।आचार्य सुनील शास्त्री ने प्रवचन करते कहा कि गो सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती ।हमारे जीवन को ख़ुशहाल करती है । हमें सदैव मानवता के भले को तत्पर रहते प्रभु भक्ति करनी चाहिए।प्रभु हमेशा अपने भक्तों की प्रत्येक समस्या का निवारण करते है। उन्होंने कहा कि करोना से घबराने की बजाय बचाव तहत मास्क पहने एवं शारीरिक दूरी रखनी चाहिये ।सेक्रेटरी डॉ. प्रेम शर्मा ने बताया कि गोधाम में बिना किसी सरकारी सहायता के गो प्रेमी दानी सज्जनों के सहयोग से लगभग पांच सौ गोवंश की सेवा की जा रही है।अनेक बिमारियों के लिए रामबाण गौ अमृत अर्क तीन साल से मुफ्त वितरित करने समेत लोगों को घर के पौधों के लिए आर्गेनिक खाद मुफ्त दी जा रही है।अब इम्यूनिटी बड़ाने के लिए हर्बल अर्क भी मुफ़्त दिया जाता हैI

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਨੋਮੋਕੋਕਲ ਕੰਜੁਗੇਟ ਟੀਕਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲਈ ਦਿੱਤੀ:ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

Wed Aug 18 , 2021
ਮੋਗਾ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ]:=ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਵਿਖੇ ਨੋਮੋਕੋਕਲ ਕੰਜੁਗੇਟ ਟੀਕਾ (ਪੀ.ਸੀ.ਵੀ.) ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਹਾਲ ਵਿਚ. ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਡਾਕਟਰ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਾਜਵਾ ਜੀ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ […]

You May Like

advertisement