मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा ने जालंधर शहर सूची पिंड जालंधर छावनी सेक्शन का किया निरीक्षण

फिरोजपुर 17 अगस्त कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा ने जालंधरशहर-सुच्चीपिंद-
जालन्धर छावनी सेक्शन जो त्रिभुजाकार क्षेत्र है का निरिक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इस सेक्शन की गतिशीलता एवं संचालन सम्बन्धी मुद्दों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन के अधिििििििकारीयकारीयकारीकारकाक के साथ बैठक की और कर्मचारियों एवं विभिन्न रेल यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने जालंधर तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न फ्रेट ग्राहकों के साथ बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) की बैठक की | बैठक के दौरान उन्हें रेलवे द्वारा दी जा रही विभिन्न रियायत योजनाओं, पार्सल नीति, मिनी रेक, पीस मील रेक किसान रेल आदि के बारे में जानकारी दी गयी। जिन ग्राहकों ने इन सुविधाओं का लाभ पहले उठा चुके थे, उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया तथा रेलवे को और बेहतर तथा ग्राहक-हितैषी बनाने के लिए सुझाव दिया। इस बैठक में रेलवे लीज होल्डर्स, विभिन्न फ्रेट ग्राहकों, आलू उत्पादक व्यापारी, ऑटो मोबाइल व्यापारी, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य तथा अन्य फ्रेट ग्राहकों ने भाग लिया। इन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से ऐसी बैठकें जारी रखने का आग्रह किया जिससे उन्हें माल ढुलाई सेवा की सभी अधतन जानकारी मिलती रहें।इस बैठक में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/एफएस श्री विमल कालड़ा, वरिष्ठ मंडल अभियंता श्री विनय कुमार, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री त्रिलोक सिंह तथा अन्य रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰੋਨਾ ਯੋਧੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੇ ਕੀਤੇ : ਸਨਮਾਨਿਤ

Wed Aug 18 , 2021
ਮੋਗਾ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਵਲੌ ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰੋਗ੍ਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਕੁਸ਼ਲਤਾਪੂਰਵਕ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸੇ ਕੜੀ ਦੌਰਾਨ ਹੈ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਬਦਲੇ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾਕਟਰ ਸੀਮਾ ਅੱਤਰੀ ਨੂੰ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੌ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਦੇ ਕੇ […]

You May Like

advertisement