“टिकट चेकिंग स्टाफ ने अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल में एक खोये हुए बच्चे को उनके माता-पिता से मिलवाया

फिरोजपुर 19 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला संवाददाता}:-

ट्रेन संख्या-01058 (अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल) में दिनांक 18 अगस्त, 2021 को टीटीआई श्री मनिंदर सिंह तथा श्री पलविंदर सिंह जिनका मुख्यालय अमृतसर है, उनके द्वारा टिकट चेकिंग के दौरान ट्रेन में लगभग 13 वर्ष का एक अकेला बच्चा पाया गया जो निहंग के कपड़े में था। बच्चे से पूछताछ करने पर, उन्हें पता चला कि वह घर से भाग गया है तथा उसने अपना नाम अमरदीप सिंह तथा पिता का नाम श्री सुरजीत सिंह बताया। उसने बताया कि वह ग्राम थाथा, जिला तरनतारन का रहने वाला है। उन्होंने बच्चे से मोबाइल नंबर लेकर तुरंत उसके पिता को फोन पर सारी घटना की जानकारी दी और उन्होंने बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, करनाल को सौंप दिया। दोनों टीटीआई ने इस बच्चे को बचाने के लिए अद्भुत कार्य किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री चेतन तनेजा ने उन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए पुरूस्कार देने की घोषणा की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਨੰਨੂ ਵੱਲੋਂ ;ਬੀਜੇਪੀ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ;ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਕਰਨਗੇ ਰਸਮੀ;ਐਲਾਨ

Thu Aug 19 , 2021
ਕਿਸੇ ਵੀ ਹੋਰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੋਵਾਂਗਾ ਸ਼ਾਮਲ — ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੰਨੂ   2022 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ  ਚੋਣਾਂ ਹਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਆਜ਼ਾਦ ਲੜਾਂਗਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਵੀ ਮੈਨੂੰ ਬਹੁਤ ਪਿਆਰ ਕਰਦੇ ਨੇ–ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ   ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ,19 ਅਗਸਤ[ਕੇੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ  ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੁੰਵਾਦਦਾਤਾ]:-  ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੰਨੂ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ  ਸਾਬਕਾ ਚੀਫ਼ ਪਾਰਲੀਮਾਨਿ ਸਕੱਤਰ  ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ  ਅੱਜ  ਅਲਵਿਦਾ […]

You May Like

advertisement