भाजपा बथनाहा मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक बूथ से 2 स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
फारबिसगंज संवाददाता
भाजपा बथनाहा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को किरकिचिया पंचायत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि खवासपुर मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया थे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने मंच मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रत्येक बूथ से दो-दो स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक तीसरी लहर से बचाव हेतु लोगों को जागरूक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को शत प्रतिशत टिका लगे इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को ग्रामीण स्तर पर जागरूक करेंगे।
उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शंकर मंडल, तरुण साह, मंडल महामंत्री अरविंद कंठ, मंडल मंत्री सुशीला देवी, अशोक साह, महिला मोर्चा मंत्री चन्द्रकला देवी, सिपेन ऋषिदेव, सीमा देवी, विनोद पैक, शंकर मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन – बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।