मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजना व निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान को समर्पित है सीएम विन्डो :धर्मबीर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सीएम विंडो के एमिनेंट व्यक्तियों के कार्य और क्षेत्रों का किया बंटबारा।पारदर्शिता और शिकायतों के जल्द समाधान पर जोर,सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही पर पैनी नजर।

कुरुक्षेत्र 21 अगस्त :- कुरुक्षेत्र लोकसभा निगरानी सीमित के चेयरमैन धर्मबीर डागर ने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किया गया आमजन की सुविधाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुधार व समस्याओं के समाधान को समर्पित अनूठा उपक्रम है। अहम पहलु यह है कि सीएम विंडो के माध्यम से अब तक आई 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान हो चुका है।
वे शनिवार को देर सायं कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में सीएम विन्डो के एमिनेंट व्यक्तियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्षेत्रों का बंटबारा किया। उन्होंने कहा कुरूक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में सभी सदस्यों को बराबर बराबर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डागर ने कहा कि सीएम विन्डो के माध्यम से पीडित शिकायत कर्ता को जल्दी और पारदर्शी व सही न्याय मिले ऐसी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारीयों की लापरवाही और शिकायतो के समाधान में देरी पर सीएम विंडो से जुड़े लोग पैनी नजर रखेंगे। धर्मबीर डागर ने थानेसर शहर में सीएम विन्डो के सदस्यों को सरकार द्वारा तय मापदंडों अनुसार क्षेत्र बांटने के साथ साथ कार्य करने सबंधित निर्देश भी दिये।
किस सदस्यों को कंहा की मिली जिम्मेदारी।
राजेन्द्र पराशर को शहर के 10 वार्ड और 11 ग्राम पंचायत,गुरनाम मंगोली 22 ग्राम पंचायत ,प्रदीप झांब को 10 शहरी वार्ड और 11 गांव वंही जजपा नेता एंव सीएम विन्डो सदस्य योगेश शर्मा को शहर के 11 वार्ड और 10 ग्राम पंचायतो का क्षेत्र मिला है।
सीएम विन्डो के सदस्यों से रूबरू होते कुरुक्षेत्र लोकसभा निगरानी समिति चेयरमैन धर्मबीर डागर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी: उमा

Sun Aug 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने संत निरंकारी भवन में किया पौधारोपण। समाज सेवा के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है संस्थान। कुरुक्षेत्र 21 अगस्त :- नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि पर्यावरण के लिए प्रत्येक […]

You May Like

advertisement