कल्याण सिंह का निधन हिंदू समाज की अपूरणीय क्षति।
अजमतगढ़ में हुई शोकसभाएम
भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
सगड़ी (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुआ रहे कल्याण सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।
राम जन्मभूमि अयोध्या में राम का भव्य मंदिर उनका संकल्प रहा है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित होकर कार्य करेगा।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ बाजार में रविवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सोनू सिंह, अभिषेक मद्धेशिया,दिवाकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ नीलू, तारकेश्वर ओझा, जगत नारायण गोड, अमरनाथ तिवारी, रणविजय राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।