साधु संतों हेतु लगाया भण्डारा

संतो ने सर्व कल्याणार्थ की प्रार्थना: स्वामी अमरेश्वर दास

मोगा : 23 अगस्त [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा श्री श्री 108 स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी मानव को भवसागर पार करने हेतु मार्ग समाज को उचित दिशा प्रदान कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक समाजिक एवं जरूरतमंद परिवारों को यथायोग्य सहायता करने में सदैव अग्रणी हैं। आज उन्होंने सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा की ओर से कुटिया श्री योगी राज ब्रह्मचारी महांराज जी में साधु संतो हेतु भण्डारा का अयोजन करके संयुक्त रूप से सर्व कल्याणार्थ प्रार्थना की। भण्डारा में विराजमान सभी महापुरुषों ने बहुत ही प्रेम से भण्डारा ग्रहण करते हुए प्रभु श्री की जय जयकार करते हुए स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीता भवन मोगा ट्रस्ट के कार्यकारिणी अध्यक्ष खुशवंत राय जोशी, वरिष्ठ एडवोकेट एवं प्रसिद्ध समाज सेवी बोध राज मजीठिया, सहिल,करन, पुनीत बांसल के अतिरिक्त अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

Mon Aug 23 , 2021
विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ अयोध्या श्री राम जन्म भूमि के नायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल हिंदू गौरव परम श्रद्धेय कल्याण सिंह के निधन पर अतरौलिया नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार जायसवाल के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन […]

You May Like

advertisement