पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने वाली भाजपा सरकार कुछ दिनों की मेहमान: मीना शर्मा
रुद्रपुर: उतराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 सालों में 3 मुख्यमंत्री बदलने वाली भाजपा सरकार अब सिर्फ 4 महीने की मेहमान है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि बार बार मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से अब भाजपा का भला होने वाला नहीं है। क्यो कि राज्य की जनता ने अब उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी हैं। श्रीमती शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र सुंदरपुर पाडा के कांग्रेस कार्यकर्ता विजय के आवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक श्रीमती शर्मा का फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में ग्राम प्रधान और ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीत विश्वास महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुमित राय, उतराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री मन्नू चौधरी, पंकज सरदार, निरंजन सरदार, दलीप सिंह, करोला वनमाली, प्रफुल्ल गायन,सुभाष मंडल, शुभाकर सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट