हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – वीना उमेश गर्ग।
कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र के बंगाली बाबा आश्रम श्री गोपाल मन्दिर स्थानेश्वर महादेव मार्ग में 30 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आश्रम की साध्वी अहिल्या जी महाराज ने बताया कि 30 अगस्त सोमवार को रात्रि 9 बजे कीर्तन प्रारंभ होगा व 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार 31 अगस्त को प्रातः 9 बजे नंद उत्सव व दोपहर 12 बजे प्रभु महाप्रसाद भंडारा होगा।
साध्वी अहिल्या जी महाराज ने बताया कि राधा अष्टमी का पर्व 14 सितंबर मंगलवार को आश्रम परिसर में ही दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। आश्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की जानकारी सहयोग के लिए माँ कामाख्या देवी ज्योतिष केन्द्र के संचालक स्थानेश्वर महादेव मन्दिर मार्ग कुरुक्षेत्र के ज्योतिषाचार्य तंत्रज्ञ पण्डित धर्मवीर कौशिक से ले सकते है जिनका दूरभाष नम्बर 94665 63143 है।
पण्डित धर्मवीर कौशिक ने बताया कि जहाँ मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि है वही कुरुक्षेत्र भी भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि है इस धरती पर ही भगवान श्री कृष्ण ने विश्व को कर्म का संदेश दिया इसलिए यहाँ पर भी जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व माना जाता है।