पेटिंग बना मेजर ध्यानचंद का मनाया जन्मदिवस
फारबिसगंज संवाददाता
फारबिसगंज (अररिया)
विभिन्न अवसरों पर फारबिसगंज काँलेज, फारबिसगंज बीईडी विभाग के व्याख्याता राजेश कुमार अपने हाथों से पेटिंग बनाकर अकसर सुर्खियों में रहे है। इस बार राजेश कुमार ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उनकी पेंटिंग अपने हाथों से बनाकर इस दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में न केवल मनाया है बल्कि, उन्हें याद व नमन किया है। बीईडी के व्याख्याता के द्वारा समय-समय पर बनाए गए अनोखे पेंटिंग की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
फोटो कैप्शन – मेजर ध्यानचंद की पेटिंग बनाते बीईडी के व्याख्याता राजेश कुमार।