बिहार:एक बाइक सवार अज्ञात युवक रिटायर्ड रेलवे स्टेशन मास्टर के 23 हजार रुपया छीनकर रफूचक्कर

एक बाइक सवार अज्ञात युवक रिटायर्ड रेलवे स्टेशन मास्टर के 23 हजार रुपया छीनकर रफूचक्कर

फारबू से मो माजिद

फारबिसगंज (अररिया)
फारबिसगंज के आरबी लेन स्थित सड़क पर मंगलवार की दोपहर एक बाइक सवार अज्ञात युवक रिटायर्ड रेलवे स्टेशन मास्टर के 23 हजार रुपया छीनकर रफूचक्कर हो गया। रिटायर्ड स्टेशन मास्टर कुछ करते इससे पहले ही बाइक सवार बदमाश उनकी आंखों से ओझल हो गया। रिटायर्ड स्टेशन मास्टर मंगल मंडल उम्र 65 वर्ष प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड संख्या 25 के निवासी बताए जाते हैं। घटना के संदर्भ में पीड़ित मंगल मंडल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा रुपए निकालने के लिए गए थे। जहां उसने अपने खाते से 28 हजार रुपये की निकासी की। जिसमें से उन्होंने अपने पुत्री को 5 हजार रुपया बैंक से ही ट्रांसफर कर दिया। बाकी बचे हुए 23 हजार रुपया को झोले में रखकर वह जा रहे थे। इसी बीच अरबी लेन सड़क के मुहाने पर एक अज्ञात बाइक सवार युवक आया और उसने उन्हें प्रणाम का संबोधन करते हुए टोका। अज्ञात युवक ने कहा कि चाचा प्रणाम मुझे नहीं पहचाने। जब उन्होंने पहचानने से इनकार किया तो उसने बताया कि वह नगर परिषद में काम करता है। कुछ देर तक अज्ञात युवक उन्हें बातों में उलझाए रखा एवं अचानक उसके हाथ में रुपए से भरे झोले को छिनते हुए बाइक से रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर जानकारी दी एवं आवेदन दिया। इधर जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने पीड़ित रिटायर्ड स्टेशन मास्टर को साथ ले जाकर घटना स्थल एवं बैंक में छानबीन की। उन्होंने सीसीटीवी सीसीटीवी को खंगाला एवं कई लोगों से पूछताछ भी किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में आयोजित

Tue Aug 31 , 2021
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में आयोजित अररिया संवाददाता फारबिसगंज (अररिया)फारबिसगंज के छुआ पट्टी स्थित परिसर में मंगलवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश […]

You May Like

advertisement