भारतीय गणतंत्रता दिवस के पुण्यावसर पर पानीपत नगर में श्री हनुमान चालीसा के साथ विद्वत ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
सर्वसम्मत विक्रमी संवतसर 2078 (2021 -22 ई0 ) के व्रत पर्व और त्यौहार सूची निर्माण विषय पर सम्मेलन चर्चा।
विद्वान ब्राह्मणों ने आपस मे समाजहित जनकल्याण के लिए की सांझा किये विचार।
पानीपत :- आज पानीपत में ब्राह्मण सम्मेलन के पुण्यावसर पर सर्व प्रथम श्री हनुमान चालीसा का पावन पाठ किया गया, मंगलाचरण हुआ । संगठन के पूर्व अधिकारियों को जो गत वर्ष देवलोक सिधार गए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय पर्व 72 वें गणतंत्रता दिवस पर स्वधीनता संग्राम के रणबांकुरों की कुर्बानियों को याद करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। डॉ. महेन्द्र शर्मा ने पर्व सूची वाचन से पूर्व राष्ट्र को संविधान और धर्म अनुशासन पर चर्चा करते हुए कहा कि नियमन और अनुशासन न हो तो न राष्ट्र सुरक्षित रह सकता है और न ही धर्म। इस पर्व सूची में दश गुरुओं की धर्म के प्रति दी गई शहादतों पर उन का पुण्य स्मरण किया गया है।खालसा जयन्ती श्री गुरु अर्जुन देव शहीदी गुरुपर्व गुरु नानक और श्री गुरु गोबिंद सिंह जयन्ती भी पर्व सूची में अंकित की जाती हैं। क्यों कि इन महापुरुषों के बलिदानों के कारण ही हम हिन्दू हैं और हिन्दुस्तानी हैं। समस्त अवतरित महापुरुषों की जयंतियां, समस्त अवतरण दश महाविद्याओं को पर्वसूची में सम्मिलित किया गया है।
राष्ट्र को एकता और अखण्डता में पिरोए रखने का दायित्व ब्राह्मणों के नाम है जो शास्त्र के माध्यम यह कार्य सम्पादित करते हैं। 1978 ई से पानीपत नगर में समस्त धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की वशिष्ठ संस्था है जो प्रति वर्ष ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करती हैं जिस में नगर के विद्वत ब्राह्मण आगामी संवत्सर की पर्व सूची का निर्माण करते हैं ,जिस का अक्षरशः पालन न केवल नगर में, जिला या राज्य से लेकर राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होता है। जहां इन सूचियों को प्रेषित किया जाता है। इस पर्व सूची के निर्माण का मुख्य दायित्व हमारे परिवार का रहा है। गत वर्ष मई से इन का अध्ययन और निर्माण प्रारम्भ हो जाता है। समस्त राष्ट्र में प्रचलित पंचांगों का अध्ययन किया जाता है और संदिग्ध पर्व तिथियों पर मिल बैठ कर ब्राह्मण वृन्द चिन्तन करता है। धर्म सिन्धु निर्णय सिन्धु ग्रन्थों और पंचांग निर्माताओं से भी संवाद किया जाता है और जब सन्तुष्टि हो जाती है, तभी उनको प्रकाशित किया जाता हैं। आज पानीपत नगर में यह ब्राह्मण सम्मेलन पूज्य प0 सत्य प्रसाद जी जोशी की अध्यक्षता में हुआ। इस सम्मेलन पर्व सूची के साथ संक्रान्ति एकादशी व्रत भीष्म पञ्चक बैकुण्ठ चतुर्दशी आदि मुख्य चिन्तन का विषय रहे। इस सम्मेलन को पर्व सूची संयोजक आचार्य डॉ. महेन्द्र शर्मा ने लगभग अढ़ाई घण्टे तक ब्राह्मण वृन्द के सामने प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन में सर्वश्री युधिष्ठिर शर्मा नरंजन पराशर वेद पराशर अश्विनी भरद्वाज विजय वशिष्ट श्रीपाल शास्त्री केवलकृष्ण शर्मा वेद प्रकाश शास्त्री सत नारायण शर्मा रमेश शास्त्री देव मुनि शास्त्री दिलीप शास्त्री बृज मोहन शास्त्री सुरेश वशिष्ठ उमेश संदल राहुल गोस्वामी वेद शर्मा सोनू शर्मा अशोक शर्मा पत्रकार आदि ब्राह्मण वृन्द ने भाग लिया। श्री सनातन धर्म संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय धर्मस्थान डेरा बाबा जोध सचियार से बाबा जी महाराज विशेष रूप से पधारे और ब्राह्मणों को साधुवाद दिया। संगठन के समस्त पदाधिकारी गण सर्व श्री किशन रेवड़ी प्रधान युद्धवीर सिंह मुरारी चुघ गुलाटी चेयरमैन राम नारायण रावल सूरज पहलवान पूर्वाध्यक्ष डॉ रमेश चुघ अशोक नारंग तरुण गांधी आदि भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम ब्रह्मपूज्य धर्मनिष्ठ श्री मदन डुडेजा के परिवार ने आयोजित किया। उपस्थित ब्रह्मवृन्द ने इन के परिवार को स्वस्ति वाचन करते हुए मंगलकामना आशीर्वाद प्रदान किया।