बिहार में आज बड़े पैमाने पर आईएएस और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया।
पूर्णिया संवाददाता
सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले 21 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी। वही बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। सरकार ने कई अनुमंडल के एसडीओ के अलावे डीडीसी और अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिसमें नालंदा विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार को संयुक्त आयुक्त सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पटना , अरवल उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी शेखपुरा, बेतिया पंशिचम चंपारण के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रविन्द्र नाथ प्रशाद को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी मधेपुरा, सहरसा उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार को संयुक्त सचिव (अपने वेतनमान में)भवन निर्माण विभाग, पटना, रोहतास उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र प्रशाद को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेगूसराय, वैशाली उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विनोद प्र सिंह को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कैमूर एवं अन्य को बनाया गया।वहीं पूर्णिया सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह को सदर अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया , मोतिहारी सदर पूर्वी चंपारण भूमि सुधार उप समाहर्ता राकेश रमन को सदर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया , धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे को कटिहार वारसोई अनुमंडल पदाधिकारी सहित एवं 87 अफसरों का स्थानांतरण किया गया है।