हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
विश्व में सुख शांति के लिए जयराम विद्यापीठ में किया गया पूजन।
कुरुक्षेत्र, 3 सितम्बर :- देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में डरबन दक्षिण अफ्रीका से आए यजमानों शत्रुघन दास एवं प्रियव्रत दास ने सर्वकल्याण की भावना से रुद्राभिषेक किया। यह रुद्राभिषेक संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प. रणबीर भारद्वाज के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया। इसके उपरांत मुख्य यज्ञशाला में यज्ञ अनुष्ठान की आहुतियां दी गई। इस मौके पर जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टी के. के. कौशिक एडवोकेट एवं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव शर्मा भी मौजूद थे। विद्यापीठ के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज ने बताया कि डरबन दक्षिण अफ्रीका से आए यजमानों ने भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी पर यह पूजन विश्व में सुख शांति के लिए किया। उन्होंने बताया कि इस दिन अनुष्ठान यज्ञ करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से एक अश्वमेघ यज्ञ कराने से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। पापों का नाश होता है और बैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से राष्ट्र की मजबूती और उन्नति के लिए निरंतर पूजन व अनुष्ठान किए जाते हैं।
जयराम विद्यापीठ में डरबन दक्षिण अफ्रीका से आए यजमान रुद्राभिषेक करते हुए तथा अन्य।