हसेरन
काव्या सिंह द्वारा आठवां गांव जसपुरा गोद लेने पर किशोरियों को पैड वितरण
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कु देवेंद्र सिंह
हसेरन क्षेत्र के खरगपुर गांव की रहने वाली समाज सेविका पैड गर्ल के नाम से मशहूर काव्या सिंह द्वारा 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आठवां गांव जसपुरा के रूप में गोद ले लिया वही आज किशोरियों के पहले महा का निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कर उन्हें जागरूक किया गया काव्या सिंह द्वारा 7 माह से 7 गांव में लगातार निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण का कार्य किया जा रहा है वही किशोरियों छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने का निरंतर कार्य कर रही हैं काव्या सिंह ने बताया उनके द्वारा छात्राओं और किशोरियों को जागरूक करने का कार्य प्रगति पर है इससे पहले उन्होंने 7 गांव गोद लिए थे वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर आठवां गांव जसपुरा के रूप में गोद ले लिया आज उन्होंने गांव में पहुंचकर किशोरियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के तहत जागरूक किया वही किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएं इस मौके पर आरती दुर्गा खुशबू इत्यादि किशोरिया मौजूद रही