हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
तुलादान से होती हैं हर प्रकार की बाधाएं शांत।
कुरुक्षेत्र, 4 सितम्बर :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में शनिवार को आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, विद्वान ब्राह्मणों एवं शास्त्रियों ने दक्षिण अफ्रीका से आई यजमान शिल्पी कुमार एवं अर्श कुमार का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ तुलादान सम्पन्न करवाया। यह तुलादान स्वास्थ्य एवं सर्वकल्याण की भावना से अभिभावकों कौशल गुलाटी एवं कमलेश गुलाटी ने विद्वान ब्राह्मणों से सम्पन्न करवाया। तुलादान के साथ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन किया गया। आचार्य लेखवार ने तुलादान के महत्व के बारे में बताया कि शास्त्रों के अनुसार शनिवार को तुलादान को विशेष शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि किए गए दान का फल सौ गुना होता है। विशेष कर अपने वजन के बराबर तौल कर अनाज दान करने का पुण्य फल है। इसे ही तुलादान कहते हैं। उन्होंने बताया कि अपने वजन के बराबर अनाज दान करने से मनुष्य के न केवल सारे पाप कट जाते हैं, बल्कि उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पवित्र व तीर्थ में स्नान करने के बाद किया जाने वाला यह तुलादान, ग्रह शांत करता है, बाधाएं शांत होती हैं। साथ ही इससे मोक्ष मिलता है।
जयराम विद्यापीठ में तुलादान करवाते हुए यजमान।