जनता दरबार मे भूविवाद के आधा दर्जन मामलों की सुनवाई
फारबिसगंज संवाददाता
फारबिसगंज(अररिया)फारबिसगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया। जिसमें भू विवाद से संबंधित आधा दर्जन वादों को वादी व प्रतिवादी के बीच आपसी सुनवाई की गई। इन मामलों में से एक मामला का भी निष्पादन किया गया।
इस मौके पर अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने भूमि विवाद से संबंधित कुल 06 मामलों पर सुनवाई की। जबकि कई मामले में दोनो पक्षो के कागजातों के अवलोकन करने व दोनो पक्षों के वादों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षो को अगामी दिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में साक्ष्य के रूप में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।आयोजित जनता दरबार में जिन मामलों में सुनवाई की गई, उसमें मुख्य रूप से मिथिलेश कुमार साह बनाम ज्ञानी पासवान टेरीमुसहरी धनेश्वर दास बनाम महेंद्र दास तिरसकुंड,मुन्ना ऋषि देव विजय कुमार ऋषि देव सैफगंज, मोहम्मद यूनुस बनाम मोहम्मद कासिम चौरा परवाहा शामिल है।
इस मौके पर अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की कुल 06 वादों की सुनवाई की गई। जिसमें एक का निष्पादन कर अन्य को अगली सुनवाई के लिए प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।