शिक्षक समाज का सबसे बड़ा निर्माता – यशवंत सिंह mlc
आजमगढ़ जनपद में रविवार दिनांक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन डीएवी पीजी कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिस के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद यशवंत सिंह रहे जिनके कर कमलों द्वारा कार्यक्रम की सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस समारोह में लगभग 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जसवंत सिंह ने बताया कि शिक्षक भगवान का रूप होता है। शिक्षकों को समाज का सबसे बड़ा निर्माता के रूप में जाना जाता है। और शिक्षक महान होता है शिक्षक की कृपा से ही समाज चलता है। वहीं मौजूद डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि आज के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलों से लगभग 75 शिक्षकों को सम्मानित किए जाने का पुनीत कार्य किया गया।
बाइट:-यशवंत सिंह एमएलसी पूर्व मंत्री
बाइट:-सुचिता श्रीवास्तव कॉलेज प्राचार्य
रिपोर्ट पदमाकर पाठक